नारनौल के अटेली कस्बे में धनोन्दा सड़क मार्ग पर शराब का ठेका खोलने पर कालोनी के लोगों ने धरना शुरू कर दिया है। महिलाएं व पुरुषों ने एकत्रित होकर समाज एकता जिंदाबाद, गुंडा गर्दी नहीं चलेगी, शराब का ठेका बन्द करो के नारे लगाते हुए विरोध जताया। इससे पहले कालोनी के लोगों ने थाना प्रभारी को भी ज्ञापन देकर ठेके को बन्द कराने की मांग की थी।