नगर परिषद सफाई कर्मचारी समान काम समान वेतन और बकाया एरियर की मांग को लेकर सात दिन से काम छोड़ हड़ताल पर है। लेकिन नगर प्रशासन व कर्मचारियों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। जिसकी वजह से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। सातवें दिन धरने व आंदोलन के अध्यक्ष जिला प्रधान राहुल सारवान ने की। उन्होंने बताया कि जब तक हमारा 2017 से 2023 तक का समान काम समान वेतन का बकाया एरियर कर्मचारियों के खाते में नहीं आता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर महावीर प्रसाद, सर्व कर्मचारी संघ राज्य सचिव महेंद्र बोयत, रमेश कुमार, विक्रांत, राजेश, मनोज कुमार, भुपेंद्र सिंह, भीम सिंह, राजेश, कमल सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।