शहर में शुक्रवार को 'सिटी बस सेवा' की विधिवत शुरूआत की गई। सुबह 8:30 बजे विधायक कंवर सिंह यादव और हरियाणा रोडवेज विभाग के जीएम की उपस्थिति में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अब शहरवासियों की जेब पर अधिक असर नहीं होगा और 6.5 किलोमीटर तक का किराया मात्र 5 रुपए तय किया गया है। बस का पूरा रूट लगभग 12 किलोमीटर का रहेगा, जो शहर के प्रमुख हिस्सों को आपस में जोड़ेगा। इस सेवा के शुरू होने से रोजाना आवाजाही करने वाले आमजन, छात्रों और कर्मचारियों को भारी लाभ मिलेगा। बस सेवा लघु सचिवालय एवं न्यायिक परिसर, महिला कॉलेज, राजकीय कॉलेज और मॉडल संस्कृति स्कूल, महाराणा प्रताप चौक, राव तुलाराम चौक और मोहल्ला सैनीपुरा, महेंद्रगढ़ शहर के विभिन्न रिहायशी व व्यावसायिक इलाके में आवागमन के लिए लाभ मिलेगा। इस सिटी बस सेवा से छात्रों, बुजुर्गों और कचहरी या सरकारी दफ्तरों में काम से आने-जाने वाले लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा।