नारनौल में राज्य स्तरीय समारोह से पहले नसीबपुर में राव तुलाराम के शहीदी स्मारक पर मुख्यमंत्री नायब सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव पहुंचे और पुष्पर्पित किए। इसके बाद महाराजा शूर सैनी जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 83.70 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।