फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में दिल्ली की जीत पर महेंद्रगढ़ में मनाया जश्न

महेंद्रगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भाजपा की जीत पर जश्न मनाते हुए ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए भगवान परशुराम चौक पर लड्डू बांटे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान ने बताया कि यह दिल्ली की जनता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। दिल्ली की जनता को आज अहंकारी भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति मिल गई है। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव के बेटे राहुल यादव ने बताया की यह आम कार्यकर्ता की जीत है। जिस प्रकार जनता ने हरियाणा में भाजपा को जनादेश दिया इस प्रकार दिल्ली में भी दिल्ली की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है। दिल्ली की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत मोदी की आशाओं और अपेक्षाओं की जीत है। पिछले 13 सालों से दिल्ली की जनता आप सरकार से दुखी थी। इस बार जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है भाजपा सरकार आने वाले 5 वर्षों में दिल्ली का चंहुमुखी विकास करेगी। यह दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा की भी जीत है। भाजपा के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने कहा कि केजरीवालने यमुना का अपमान किया और हरियाणा वालों पर अनर्गल आरोप लगाकर गन्दी राजनीति की, जिसका मुंहतोड़ जवाब अब दिल्ली की जनता ने दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें