फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: पुरानी अनाज मंडी में कैंटीन बंद होने के बाद बढ़ी मजदूरों की संख्या

ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते कमर्शियल सिलिंडर की हुई मारामारी के कारण पुरानी अनाज मंडी स्थित जय श्री श्याम स्वयं सहायता समूह की कैंटीन को बंद करना पड़ा। यहां रोजाना करीब 150 मजदूर अपना पेट मात्र 10 रुपये में भरते थे। ऐसे में अब इन मजदूरों का महावीर चौक पर रोटरी रसोई ही एकमात्र विकल्प रह गया है। हालांकि अब इन मजदूरों को यहां तक आने के लिए 2 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। 50 से 60 मजदूरों की बढ़ी तादाद रोटरी प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया कि रसोई पर प्रतिदिन 250 से 300 लोग भोजन के लिए आते हैं, लेकिन पुरानी अनाज मंडी स्थित कैंटीन के बंद हो जाने के चलते यहां पर 50 से 60 मजदूर अतिरिक्त आने लगे हैं। 7 सालों से चल रही है सेवा प्रधान ने बताया कि गरीब वर्ग को ध्यान में रखते हुए ही साल 2019 में प्रशासन के सहयोग से महावीर चौक के पास रोटरी रसोई का शुभारंभ किया गया था। जिससे महज 10 रुपये में गरीब व मजदूर को घर जैसा गर्मा गर्म भोजन मिल सके। हर वर्ग करता है सेवा: प्रधान ने बताया कि इस रसोई पर डीसी, एसपी, मंत्री, विधायक से लेकर व्यापारी व अनेकों प्रबुद्ध जन आकर लोगों को खाना खिलाकर अपनी सेवा दे चुके हैं। साथ ही यहां पर बने सात्विक भोजन का आनंद उठा चुके हैं और समय समय पर उठाते रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें