कैंसर मरीजों को कीमोथैरेपी के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। नारनौल के नागरिक अस्पताल में 6 बैड की आईपीडी तैयार हो चुकी है। इस डे केयर कैंसर सेंटर का विधिवत रूप से शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वचुर्अल माध्यम से 6 बजे करेंगे। इसको लेकर जिला के दो चिकित्सक और स्टाफ नर्स को बाढ़सा एम्स में दो माह की ट्रेनिंग दी गई थी। जिसके बाद अब नारनौल के नागरिक अस्पताल में 6 बैड की आईपीडी तैयार की जा रही है, वहीं ओपीडी शुरू हो चुकी है। ऐसे में अब कीमोथैरेपी नागरिक अस्पताल में ही मरीज करवा सकेंगे।