नारनौल में सोसायटी फाॅर एजुकेशन एंड वेलफेयर एक्टिविटिज सेवा संस्था शहर के धार्मिक स्थानों पर बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है। इस दौरान धर्मगुरु आमजन को संकल्प व शपथ भी दिला रहे हैं। संस्था द्वारा यह कार्यक्रम कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन व जस्ट राइटस फाॅर चिल्ड्रन के सौजन्य से एक्सैस टू जस्टिस प्रोग्राम फाॅफ चिल्ड्रन परियोजना के तहत करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सेवा संस्था नारनौल से सहायक कोऑर्डिनेटर कुसुम लता ने बताया कि बाल विवाह उन्मूलन पर सघन रूप से कार्य किया जा रहा है। शनिवार को शहर के तीन धार्मिक स्थानों पर धर्मगुरुओं व आमजन के माध्यम से बालविवाह रोकने की शपथ व संकल्प लिया गया कि हमारे जिले में बाल विवाह नहीं होगा। इस मौके पर सेवा संस्था से मोहित गोठवाल, हेमंत शर्मा ने भाग लिया।