खंड सतनाली के कोठढ़ी चौक में स्थित बोरवैल नम्बर 14 पिछले पांच दिनों से खराब होने के कारण मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुनीता, सुमित्रा, सुमन, लक्ष्मी, पूजा, सरोज, ममता, सुशीला, बिरेन्द्र सिंह, कर्मबीर सिंह ने बताया कि इतनी गर्मी में पीने के पानी के लिए हमें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग सिर पर पानी लेकर आये या पानी का टैंकर मंगवाए दोनों तरफ से हम महिलाओं को ही मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। टोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले का बोरवैल पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है जबकि जिम्मेदारों को जिस दिन बोरवैल खराब हुआ था उसी दिन जानकारी दे दी गई थी। लेकिन बोरवैल अभी तक ठीक नहीं हुआ है। सुरेन्द्र सोनी ने बताया कि पांच दिन से बोरवैल खराब होने के कारण पानी खरीदना पड़ रहा है। जबकि इस बोरवैल की सप्लाई से नहर के पानी की सप्लाई जुडी़ हुई है लेकिन जिम्मेदारों ने नहर का पानी भी नहीं चलाया। इस कारण से मोहल्ले में और भी ज्यादा परेशानी बढ़ गई। जबकि मोहल्ले के लोगों का पानी सिर पर लाने के लिए कुम्हारों के मोहल्ले से पानी लाने के लिए मजबूर है। जिम्मेदारो को अपनी जिम्मेदारी पूरा करना चाहिए क्योंकि गर्मी का मौसम वैसे है और पीने का पानी उपलब्ध ना हो कितनी बड़ी बात है। जबकि जिम्मेदार है कि पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने में असफल हो रहे है।