फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कृष्णावती नदी के पास बाइक सवार दंपती को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

नांगल चौधरी के कृष्णावती नदी पुल के पास वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार महिला 10 से 15 फीट उछल कर सड़क के दूसरी तरफ गिर गई। मृतका नारनौल में एक मॉल में कार्य करती थी। उसे नांगल चौधरी छोड़ने उसका पति जा रहा था। वहां से महिला बस पकड़ कर नारनौल आती थी। मिली जानकारी के अनुसार लुजोता निवासी राजेश व उसकी पत्नी पूजा वीरवार सुबह बाइक से नांगल चौधरी जा रहे थे। वह कृष्णावती नदी के पुल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार नांगल चौधरी की तरफ से आ रहे बोलेरा चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि बोलेरो चालक को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक ने इससे पहले नांगल चौधरी बाजार में रिक्शे को भी टक्कर मारी थी। लेकिन बोलेरो चालक मौके से पकड़ लिया। इस हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। दंपति के दो जुड़वा बच्चे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें