महेंद्रगढ़ जिले के गांव मेघनावास के पास नहर में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव तैरता दिखाई दिया। आसपास के ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल करके नहर में शव होने की सूचना दी। मौके पर सदर थाना से जांच अधिकारी उज्ज्वल कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे तथा लोगों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। हालांकि अभी तक आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की जेब से मिले एक डेबिट कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहचान के लिए रखवा दिया गया है।