फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल-सिंघाना मार्ग पर पचेरी के पास मिला नग्न हालत में युवक का शव, हत्या की आशंका

नवीन दलाल Updated Sun, 06 Jul 2025 11:39 AM IST

नारनौल- सिंघाना मार्ग पर पचेरी खुर्द के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक नग्न हालत में पड़ा हुआ था, ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पचेरीकलां थाना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं, जिससे प्रथमदृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां डाला गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया। टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पचेरीकलां थाना प्रभारी राजपाल यादव ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें