फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: बिजली अदालत में 13 उपभोक्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत

सिंघाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से 13 उपभोक्ताओं ने अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। नारनौल शहरी से 3 व ग्रामीण से 3, सिहमा से 3, नांगल चौधरी 2 और अटेली व बुचावास से 1-1 उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाई। सबसे ज्यादा 9 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, 2 उपभोक्ताओं ने ट्यूबवेल व 2 उपभोक्ताओं ने घरेलू कनेक्शन से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। अधीक्षक अभियंता ने शिकायत के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मंगलवार को कार्य दिवस पर बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। गत 8 माह में करीब 30 बिजली अदालत का आयोजन किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें