श्री गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम की श्रृखंला में शनिवार को परशुराम भवन का भूमि पूजन किया गया। परशुराम भवन के लिए भूमि पूजन प्रात 10 बजे शुरू हो गया। इसके पश्चात प्रात 11ः30 बजे विप्र महासम्मेलन आयोजित किया गया। उसके पश्चात भोजन प्रसाद रहेगा। महता ने बताया कि सभा ने श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के नए भवन निर्माण के लिए नई अनाज मंडी के पास नारनौल-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जलमहल व सीआईए रोड पर 3500 वर्गगज का भूखंड क्रय किया है, जिस पर नए सभा भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री हरियाणा व विधायक नारनौल ओम प्रकाश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।