हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ने अपनी मांगों को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में एक बैठक आयोजन किया। बैठक के बाद अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। कर्मचारियों ने पक्का करने व वेतन बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगें रखीं।