कनीना में गाहड़ा रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के हलका अध्यक्ष नीरज चौधरी की ओर से आमजन की सेवा भाव से भंडारे का आयोजन किया गया। नीरज चौधरी ने बताया कि यह भंडारा आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भंडारे हमारी संस्कृति और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। इस अवसर पर पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान पार्षद दीपक चौधरी, दीपचंद यादव, अभय, मास्टर रतनलाल, डॉ. नरेंद्र शर्मा, मास्टर बिजेंद्र, अधिवक्ता हरीश, सिक्कू चौधरी, जीतराम चौधरी, कंवर सिंह बोहरा उपस्थित रहे।