फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सड़क की जर्जर हालत, लोगों को हो रही परेशानी

नारनौल क्षेत्र के खोडमा से धरसू तक जाने वाली सड़क पिछले करीब एक साल से जर्जर हालत में पड़ी है, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिनमें किसान, स्कूली बच्चे और ग्रामीण शामिल हैं। बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। नांगल काठा, खोडमा ओर बापड़ौली के ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें