फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: बाबा खेतानाथ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के छात्रों ने निकाली एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 04:46 PM IST

बाबा खेतानाथ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक ने रेड रिबन क्लब के सहयोग से वीरवार को एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान के तहत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य आमजन और विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना रहा। रैली को कॉलेज परिसर से प्रधानाचार्य अनिल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर पुरानी मंडी होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पुन कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर एचआईवी से डरे नहीं, जानकारी अपनाएं, सुरक्षित व्यवहार ही बचाव है जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें