अस्मिता एथलेटिक्स खेलों के अंतर्गत गांव दनचौली स्थित जेसी स्पोर्ट्स क्लब में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन ए, बी व सी का आयोजन किया गया। वहीं अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर व 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और गोला फेंक मुकाबलों का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से अंडर-14 व अंडर-16 वर्ग में करीब 160 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन ए में साक्षी ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय व जैस्मिन ने तृतीय और ट्रायथलॉन बी में लावण्या ने प्रथम, रीतिका ने द्वितीय व मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ट्रायथलॉन सी में प्रांजल ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय व रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में देवना ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय व सीदिका ने तृतीय और 600 मीटर दौड़ में मनीषा ने प्रथम, आरती ने द्वितीय व जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में जानवी प्रथम, जिया द्वितीय व अंशु तृतीय और लंबी कूद में मनीषा प्रथम, देवना द्वितीय व सीदिका तृतीय स्थान पर रही। वहीं चक्का फेंक में प्रिया, गोला फेंक में लक्की, भाला फेंक में महक प्रथम स्थान पर रही।