फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में HTET परीक्षा छूटते ही गोशाला रोड पर लगा एक घंटे का जाम

महेंद्रगढ़ के गोशाला रोड पर बने परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा छूटते ही एक घंटे जाम में वाहन रेंगते रहे। हालांकि पुलिस कर्मचारियों की मुस्तैदी से एक घंटे बाद हालात सामान्य हो गए। वीरवार को महेंद्रगढ़ के 26 परीक्षा केंद्रों पर सुबह व शाम के दो सत्रों में एचटेट लेवल- एक व दो की परीक्षा होनी है। वीरवार को महेंद्रगढ़ जिले में कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। शहरी दायरे में कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर 11903 अभ्यर्थी परीक्षा देनी है। सुबह के सत्र में 26 केंद्रों पर 8112 तथा शाम के सत्र में 13 केंद्रों पर 3791 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पुलिस की ओर से शहर के मसानी चौक पर चार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों के निजी वाहन सड़कों के किनारे दोनों ओर खड़े होने से महज यातायात भी बाधित रहा। वहीं बारिश के कारण भी परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोशाला रोड, मसानी चौक, सिनेमा रोड, रेलवे रोड सहित शहर में जाम के हालात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें