राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहे। सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें रंगोली, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, कार्टूनिंग, और एस्से राइटिंग शामिल थी। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में अनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मेहंदी प्रतियोगिता में मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन (हिंदी) में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और कार्टूनिंग में दीप ने विजयी स्थान हासिल किया। इस प्रकार सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक क्षमताओं का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. परमिता कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में कल्चरल जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। प्राचार्य विजय यादव ने सभी विजेताओं को बधाई दी और महाविद्यालय के स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया गया और उन्हें अपने भीतर छुपी कला को बाहर लाने का अवसर मिला।