फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में उत्तर पश्चिम रेलवे में 2300 करोड़ से लगेगी टक्कररोधी ‘कवच’ प्रणाली, 1556 किमी ट्रैक पर काम तेज

रेलवे में सुरक्षित संचालन को और मजबूत बनाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर अत्याधुनिक टक्कररोधी कवच प्रणाली स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के तहत कुल 5561 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगभग 2300 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी ‘कवच 4.0’ प्रणाली लागू की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेल संचालन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इसी उद्देश्य से रेलवे द्वारा आधुनिक तकनीक और नवाचारों को अपनाया जा रहा है। कवच प्रणाली ट्रेन टक्कर जैसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और सिग्नल प्रणाली को और अधिक सुरक्षित बनाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में कवच प्रणाली स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है और कई स्थानों पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक करीब 1556 किलोमीटर रेल मार्ग पर इस प्रणाली से जुड़ा कार्य प्रगति पर है। परियोजना के तहत 1586 रेल किलोमीटर मार्ग पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 56 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा स्टेशन कवच से संबंधित कार्यों के लिए भी टेंडर जारी कर दिए गए हैं और सर्वे व ड्रॉइंग तैयार करने का काम जारी है। इस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए कुल 250 टावर स्थापित किए जाने हैं। इनमें से 221 टावरों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें