फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में 300 किसानों को दिखाया प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम

नवीन दलाल Updated Wed, 19 Nov 2025 02:33 PM IST

कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में बुधवार को किसानों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा जारी की गई सम्मान निधि की 21वीं किस्त का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिलेभर से आए किसानों ने बड़ी उत्सुकता के साथ इस कार्यक्रम को देखा और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को लेकर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सम्मान निधि योजना को किसानों के लिए एक बड़ी राहत बताते हुए इसे किसान हितैषी कदम बताया। इस मौके पर उप-मंडल अधिकारी कनिका गोयल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ क्षेत्र के तीन सौ से अधिक किसान शामिल हुए और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव ने किसानों को केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, नवीन तकनीकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और फसल प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें समय-समय पर जागरूक करना है। कार्यक्रम का समापन किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और कृषि में नई तकनीक अपनाने के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ अजय यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र यादव, डॉ पूनम यादव, डॉ राजपाल यादव ने किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र से अनेक किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें