फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आरोपी शिवदयाल घायल, साथी गिरफ्तार

नारनौल में शनिवार सुबह आरोपी शिवदयाल और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें शिवदयाल को पर में गोली लगी है। यह मुठभेड़ नारनौल रेलवे स्टेशन के सामने एक गली में हुई, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें आरोपी शिवदयाल गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, राउंडअप किए गए लोगों से भारी मात्रा में अवैध असला भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है जो राजस्थान के अलवर का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल बदमाश शिवदयाल वही आरोपी है, जिसने कुछ दिन पहले मोहल्ला सलामपुरा में बोलेरो सवार पर फायरिंग की थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें