महेंद्रगढ़ सैनी सभा में अमर उजाला फाउंडेशन व सैनी सभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त का दान किया गया। रेडक्रॉस नारनौल की टीम उपस्थित रही। मुख्यातिथि विधायक महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव ने शिविर का शुभारंभ किया व बैज लगाकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि नारनौल नगरपरिषद की चेयरपर्सन कमेलेश सैनी, महेंद्रगढ़ नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, शिविर के संयोजक सैनी सभा के प्रधान सुरेश सैनी उपस्थित रहे।