फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में गांव सिहोर में शहीद की याद में अमर उजाला फाउंडेशन व शहीद संपदा सोसायटी का रक्तदान शिविर का आयोजन

नवीन दलाल Updated Thu, 04 Sep 2025 11:10 AM IST

कारगिल युद्ध के वीर शहीद अशोक कुमार की 26वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन व शहीद अशोक कुमार संपदा सोसायटी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। शहीद अशोक कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। रेडक्रॉस सोसायटी की टीम की ओर से रक्तदाताओं का पंजीकरण किया गया। शहीद अशोक कुमार के भाई राजबीर सिंह ने बताया कि शहीद की पुण्यतिथि पर अमर उजाला फाउंडेशन व शहीद अशोक कुमार संपदा सोसायटी की ओर से रक्तदान का आयोजन किया गया। रक्तदान को लेकर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है। सुबह दस बजे शुरू हुए रक्तदान शिविर में सुबह 11 बजे तक करीब 30 युवा रक्तदान कर चुके हैं और अब युवाओं की भीड़ रक्तदान के लिए उमड़ी है। इस अवसर पर स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर शहीद को नमन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें