फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़:प्रदेश के हिस्से का पानी दूसरे राज्य को देना हरियाणा के हितों के खिलाफ

सुधीर शर्मा Updated Wed, 01 Jul 2026 06:51 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़। हरियाणा पहले से ही गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है और ऐसे समय में प्रदेश के हिस्से का पानी दूसरे राज्य को देना हरियाणा के हितों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस प्रस्ताव को शीघ्र रद्द नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी। ये बातें जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झूकिया ने यादव धर्मशाला में कांग्रेस कमेटी महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में आयोजित खंड स्तरीय बैठक के दौरान कहीं। सत्यवीर यादव झूकिया ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राजस्थान सरकार के साथ पानी को लेकर किए गए एमओयू का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध किया है। हरियाणा पहले से ही गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है और ऐसे समय में प्रदेश के हिस्से का पानी दूसरे राज्य को देना हरियाणा के हितों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस प्रस्ताव को शीघ्र रद्द नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में बड़ा जनआंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को सरकार की घोर विफलता बताते हुए कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं और विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। लगातार पेपर लीक होने से छात्रों का मनोबल टूट रहा है तथा कई विद्यार्थी मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पेपर लीक की घटनाओं पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए। इन समस्याओं को लेकर पूरे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से बैठक कर इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के खंड महेंद्रगढ़ संगठन की कार्यकारिणी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकारिणी के विस्तार व उनकी जिम्मेवारियों को लेकर पार्टी की ओर से एक से छह जुलाई तक खंड स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। छह से दस जुलाई तक जिला स्तरीय व 11 से 15 जुलाई राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक करने का निर्णय लिया गया है। जिला उपाध्यक्ष डॉ. तरूण व खंड अध्यक्ष तेजपाल प्रजापति मालडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिले तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। इस अवसर पर जिला सचिव जितेंद्र, प्रदीप अनावास, गोविंद प्रजापति, संदीप झुक, नरेश सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें