फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल नांगल चौधरी में वैदिक हवन-यज्ञ के साथ मनाया अक्षत का जन्मदिन

नारनौल। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने शनिवार को नांगल चौधरी में अपने पौत्र अक्षत का जन्मदिन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-यज्ञ से हुआ, जिसमें विद्वानों ने अक्षत के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दयाराम यादव ने कहा कि वैदिक संस्कार बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। पिता अमित कुमार और माता वंदना यादव ने भारतीय संस्कृति व संस्कारों के महत्व पर बल दिया। पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरित किया गया। समारोह में प्रचार मंडल के सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें