फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दो दिन अवकाश के बाद मंडी में किसानों की लगी लाइन, जाम के बने हालात

नांगल चौधरी रोड पर स्थित अनाज मंडी में आज सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ लग गई। किसान सुबह पांच बजे ही अपने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मंडी के गेट पर खड़े हो गए। मंडी गेट से पुलिया तक किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी लाइन लग गई। ये लाइन करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी थी। जाम की स्थिति न बन जाए इसके लिए आज पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। जो किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ साथ यातायात को भी सुचारू रूप से चलाने में जुटे रहे। मार्केट कमेटी की सचिव नकुल यादव व दो महिला सुपरवाइजर भी आज मंडी गेट पर मुस्तैद दिखाई दी। साथ ही कर्मचारी बाहर से ही किसानों को गेट पास जारी करते दिखाई दिए। सरकारी खरीद न होने के चलते व्यापारियों को ही किसान बाजरा बेच रहे थे। मंडी में आए किसानों ने कहा कि मंडी में कोई व्यवस्था नहीं है, व्यापारियों द्वारा औने पौने दाम पर ही बाजरा खरीदा जा रहा है। सरकारी खरीद होती तो किसानों को और भी ज्यादा मुनाफा होता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें