फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में वाहनों के प्रत्येक शोरूम पर 100 से 150 वाहनों की एडवांस बुकिंग, कल होगी खरीददारी

शहर में मौजूद सभी दुपहिया व चौपहिया वाहनों के शोरूम पर धनतेरस के दिन वाहन खरीदने के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग की है। लोगों का मानना है कि धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ रहता है। इसी के चलते प्रत्येक वाहन शोरूम पर 100 से 150 के लगभग एडवांस बुकिंग हुई है। शहर में मौजूद सभी दुपहिया व चौपहिया वाहनों के शोरूम का जायजा लिया तो खरीददारों की खासी भीड़ नजर आई। साथ ही अलग अलग फाइनेंस कंपनी के एजेंट लोगों को स्कीम समझाते हुए नजर आए। इसके अलावा वाहनों पर कम की गई जीएसटी के चलते भी एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी दे रही ऑफर वाहन कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए त्योहार पर कई आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। इसमें गाड़ी का कवर, किसी किसी गाड़ी पर 2 से लेकर 10 हजार तक का डिस्काउंट सहित कई ऑफर दे रही है। बाइक में स्प्लेंडर तो कार में मारुति अव्वल शोरूम पर जाने के बाद पता चला कि दुपहिया वाहनों में हीरो की स्प्लेंडर व चौपहिया वाहनों में मारुति कार की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई है, हालांकि अन्य वाहनों की भी बुकिंग हुई है, लेकिन उक्त की तुलना में कम बुकिंग हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें