फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

यदुवंशी बी.एड. कॉलेज प्रकरण पर एबीवीपी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के नाम भेजा ज्ञापन संवाद न3बस एजेंसी नारनौल। यदुवंशी बीएड कॉलेज से जुड़े कथित वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार को नारनौल में आक्रोश प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक कमल रोहिल्ला ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में विद्यार्थियों से प्रैक्टिकल और परीक्षा में नकल कराने के नाम पर करीब तीन हजार रुपये मांगने तथा आर्थिक दबाव बनाने जैसी बातें सामने आई हैं। परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ता पहले कॉलेज में ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि प्रशासन ने मुख्य द्वार बंद कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया और फिर लघु सचिवालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मांग की कि आरोप सही पाए जाने पर संबंधित प्राचार्य को हटाया जाए तथा कॉलेज की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें