फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक समरसता का दिया संदेश

शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 04:31 PM IST

डॉ. भीमराव आंबेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर नागरिक अस्पताल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिला कॉलेज की ईकाई ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अध्यक्ष मोनिका व नगर मंत्री स्नेह ने बताया कि बाबा साहब ने ऊंच-नीच व भेदभाव को जड़ से उखाड़ने का कार्य किया था। आपस में भाईचारे और समानता से ही देश का विकास संभव है। इस अवसर पर कल्पना, खुशी, यशिका, कुमकुम, मुस्कान, पूजा, अन्नू, पायल और प्रियंका सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें