नांगल चौधरी में नेशनल हाईवे 148 बी पर नांगल नूनिया के पास गुजरात से सोनीपत जा रहा इंडियन गैस का टैंकर पलट गया। इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया है। टैंकर पलटने के बाद मौके पर दमकल गाड़ी भी पहुंच गई। शनिवार शाम गुजरात से सोनीपत जा रहे टैंकर का नांगल नूनिया के समीप संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर ही पलट गया। टैंकर के पलटने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर नारनौल दमकल केंद्र से एक गाड़ी भेजी गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टैंकर से गैस रिसाव को रोकने के लिए कंपनी के इंजीनियरों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं सड़क पर टैंकर पलटने से रूट भी डायवर्ट किया गया। टैंकर से गैस का रिसाव हो रहा है। इसकी दुर्गंध दूर तक फैल गई है। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी मौजूद है।