फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शहर के मोहल्ला ढिंढासर स्थित रविदास मंदिर में रविवार को गुरु रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम मंदिर के मंहत बालकनाथ के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश यादव ने शिरकत की, जबकि मार्केट कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल यादव व वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन आदि प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश यादव सहित अनेक लोगों ने गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें