फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बिजली अदालत में 8 उपभोक्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 06:06 PM IST

सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में 12वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। बिजली अदालत में नारनौल शहरी क्षेत्र से 4, नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से 3 और सिहमा से 1 उपभोक्ता सहित कुल 8 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें से 5 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। बिजली बिल से संबंधित शिकायत का सरचार्ज माफी योजना के तहत मौके पर ही समाधान किया गया। वहीं, नारनौल शहरी क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने केबल बदलवाने, सिहमा से उपभोक्ता ने बिजली के खंभे शिफ्ट करवाने और नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने बिजली के खंभे लगवाने के लिए शिकायत दर्ज करवाई जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए और उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें