फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: भारतीय डाक विभाग की 55वीं अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता, छात्रों को 50 हजार जीतने का मौका

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 04:58 PM IST

भारतीय डाक विभाग द्वारा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के तत्वावधान में ‘55वीं अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026’ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। डाक अधीक्षक, भिवानी मंडल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पत्र लेखन की कला को बढ़ावा देना और उनके विचारों को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय है— “डिजिटल दुनिया में मानवीय संपर्क क्यों मायने रखता है”। प्रतिभागियों को अपने किसी मित्र को संबोधित करते हुए इस विषय पर पत्र लिखना होगा। प्रतियोगिता में 9 से 15 वर्ष तक के स्कूली छात्र भाग ले सकते हैं, बशर्ते 5 मई 2026 से पहले उनकी आयु 16 वर्ष न हो। पत्र स्वयं की हस्तलिपि में अधिकतम 800 शब्दों में होना चाहिए। भाषा हिंदी, अंग्रेजी या संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भारतीय भाषा में स्वीकार्य है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः ₹50,000, ₹25,000 और ₹10,000 निर्धारित हैं। हरियाणा सर्किल स्तर पर भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय विजेता की प्रविष्टि स्विट्जरलैंड में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भेजी जाएगी। इच्छुक छात्र 5 मार्च 2026 तक अपनी प्रविष्टि पोस्टमास्टर, नारनौल या डाक अधीक्षक, भिवानी मंडल कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें