फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: स्टेट चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के 52 एथलीट

शहर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मंगलवार को एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट के लिए जिला स्तरीय ट्रायल करवाई गई। इसमें जिला के 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जबकि 52 खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया। बता दें कि खेल विभाग की ओर से 29 और 30 अप्रैल को नरवाना में स्टेट एथलेटिक्स चैंपिशिनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न जिलों से एथलीट भाग लेंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की अेार से मंगलवार को महेंद्रगढ़ में भी ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल सुबह 8 बजे शुरू हुआ। निर्णायक मंडल में एथलेटिक्स जिला सचिव प्रदीप यादव, डीपी सुनीता, रामसरण खैरवाल को शामिल किया गया। ट्रायल में सभी सीनियर आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल की शुरुआत 100 मीटर इवेंट के साथ की गई। इसके बाद 200, 400, 800, 1500, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद आदि इवेंट के ट्रायल करवाए गए। हर इवेंट में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़यों का चयन किया गया। अब सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधत्व करेंगे। इसमें विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें एथलेटिक्स के 8 इवेंट में खिलाड़ी अपना खेल कौशल दिखाएंगे। इसमें पदक विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलेगा। फिलहाल 52 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें