मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने आमजन की शिकायतें सुनीं। शिविर में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकतर का निपटान वहीं पर कर दिया गया। नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली सभी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट करें। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी, पुलिस व सड़क संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर जय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।