नारनौल सभागार में आयोजित मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 257 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो वर्तमान में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने की। जिला उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन के साझा प्रयासों से संचालित मिशन बुनियाद ग्रामीण अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर ने बताया कि लेवल-3 की इस परीक्षा में जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 257 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो वर्तमान में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। उन्होंने जिले के चार प्रमुख बुनियाद केंद्रों नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों की भूमिका पर प्रकाश डाला।