मोहल्ला ढाणी ठाकुर जी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शहर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 190 महिलाएं शामिल हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से निशान यात्रा भी साथ में रखी गई। महिलाएं डीजे के सामने झूमती हुई शहर से ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर मोहल्ला नीमड़ी नीचे, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी, शंकर मार्केंट, बाला जी चौक, सिनेमा रोड, मसानी चौक होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। कलश यात्रा के दौरान सात घोड़े, घोड़ा-बग्गी, बैंड-बाजा, डीजे शामिल हुए। मंदिर कमेटी के प्रधान विक्रम यादव व पार्षद अशोक सैनी ने बताया कि ठाकुरजी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। आगामी 11 अप्रैल तक वृंदावन से पधारे योगेश चंद शास्त्री द्वारा कथा का रसपान करवाया जाएगा। 12 अप्रैल को हवन के साथ कथा का समापन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर दो से छह बजे तक कथा सुनाई जाएगी। इस मौके पर महावीर नंबरदार, मदन सैनी, सोहनलाल, सीताराम सैनी, पतराम यादव, हरिराम, संजय, लालाराम सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।