फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: 174 शिक्षकों ने मॉडल संस्कृति स्कूल में लिया प्रशिक्षण

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 04:45 PM IST

शहर स्थित मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट के लिए खंड के प्राथमिक पाठशालाओं के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू किया गया। प्रशिक्षण में खंड के 174 शिक्षकों ने भाग लिया। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से दो चरणों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांची जाएगी। इसके लिए सेंसस बेस्ड ग्रुपिंग एक्टिविटी चलाई जा रही है। अब 16 व 17 दिसंबर को प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें शिक्षकों को कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। उन्हाेंने शिक्षकों को विभाग के एप संचालन की जानकारी दी। इसके बाद सभी शिक्षकों का पोस्ट टेस्ट कराया गया। अब दो दिवसीय प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को कार्यक्रम के लिए तैयार किया जाएगा। अब 22 व 23 दिसंबर को हरियाणा में गतिविधियों के माध्यम से कक्षा पहली से तीसरी के प्रत्येक विद्यार्थी का आकलन किया जाएगा। टीमें इसका रिकॉर्ड ऑनलाइन एप के माध्यम से सबमिट करेंगी और हर विद्यार्थी का पूरा रिकॉर्ड व शैक्षणिक स्तर शिक्षा विभाग के पास भेजेंगी। टेस्ट में शब्द, वाक्य, अनुच्छेद, संख्या पहचान, जोड़, घटाव आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य आधारभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान में विद्यार्थियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और प्रत्येक बच्चे के लिए विद्यालयों को उचित योजना बनाने में सहयोग प्रदान करना है। इसके माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी का पठन व गणित में आधारभूत स्तर पर मूल्यांकन कर उनके अधिगम स्तर की पहचान की जाएगी और कमजोर प्रदर्शन रहने पर शिक्षकों को अधिगम परिणाम में सुधार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से दो दिवसीय सेंसस बेस्ड ग्रुपिंग एक्टिविटी आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए खंड स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब दो दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी जाएगी और इसके बाद टीमें फील्ड में रहेंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें