फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 10 टीमों का चयन

आईटीआई मैदान में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रही हैं। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए सोमवार को एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 10 टीमों का चयन किया गया। इसके अलावा एक टीम राष्ट्रगान के लिए तैयार की गई है। एसडीएम ने सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होने चाहिए और हमारी समृद्ध संस्कृति को दर्शाने वाले होने चाहिए। उन्होंने सभी चयनित टीमों से लगातार अभ्यास जारी रखने का आग्रह किया ताकि प्रस्तुतियों में कोई कमी न रह जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें