फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: अनाज मंडी में गेहूं से भरा ट्रक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अनाज मंडी से गेहूं से भरे ट्रक की चोरी का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। चोर आढ़ती की दुकान के सामने खड़े ट्रक को लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आढ़ती नरेश कुमार की दुकान नंबर 88 पर बीती रात लेबर द्वारा ट्रक में गेहूं के 438 बैग लोड किए गए थे। यह काम देर रात तक चला ताकि सुबह ट्रक का वजन करवाकर उसे गोदाम भेजा जा सके। ट्रक लोडिंग के दौरान चालक कमल लाल मौके पर मौजूद था, लेकिन लोडिंग पूरी होने के बाद वह अपने घर यमुनानगर चला गया था। सुबह करीब सात बजे जब नरेश कुमार मंडी पहुंचे तो ट्रक दुकान के बाहर नहीं मिला। कुछ समय इंतजार करने के बाद उन्होंने चालक से संपर्क किया तो चालक ने बताया कि वह अभी तक ट्रक लेने नहीं पहुंचा है। इसके बाद ट्रक चोरी की पुष्टि हुई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। आढ़ती के अनुसार ट्रक में लदा गेहूं करीब साढ़े पांच लाख रुपये का था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें