फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने झांसा रोड पर सरस्वती नदी के दर्शन किये

नवीन दलाल Updated Thu, 26 Jun 2025 11:28 AM IST

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी बघेल झांसा रोड स्थित सरस्वती नदी के घाट पर गए और उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार वह पूरब में मुख्यमंत्री वह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सरस्वती नदी को रिवाइव करने के लिए बधाई दी और कहा कि सरस्वती नदी हमारी जड़ों को हमसे छोड़ती है। उन्होंने डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच सहित सब को बधाई दी और उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी मृत प्राय थी लेकिन अब 400 किलो मीटर में पानी बह रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है सरस्वती बोर्ड निरंतर इस तरह के कार्य कर रहा है जिससे सरस्वती रिवाइव हो। उन्होंने कहा कि सरस्वती गंगा यमुना का संगम प्रयागराज में होता है और यह मेरा सौभाग्य ही मैने तीनों नदियों का साक्षात दर्शन किया सरस्वती नदी पर आकर मैं अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूँ सरस्वती नदी आदि काल से ही बहती रही है और हरियाणा सरकार के प्रयासों से फिर से इतना पानी सरस्वती बह रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही है जो इस तरह के प्राचीन काल कि हमारी सभ्यता को उजागर करने में लगी है। उत्राखण्ड,हिमाचल, आदिबद्री से लेकर हरियाणा व राजस्थान गुजरात तक का जो सरस्वती बोर्ड का प्लान है उसकी पर काम किया जा रहा है मैं इस बात से बहुत खुश सभी नदियों पर इस तरह की बोर्ड बनने चाहिए ताकि नदियों को एक दिशा मिल सके और इनके कार्यों पर तेज़ी आ सके हरियाणा सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है। धूमन सिंह किरमच ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी नदियों को जोड़ने का जो प्रयास है उस पर लगे हैं। हरियाणा उस मामले में अग्रणी है क्योंकि अब हरियाणा में सरस्वती और यमुना दोनों नदियां बहने लगी है तो अब ये आसानी से कार्य हो सकता है। सरस्वती बोर्ड हरियाणा इस कार्य में पहले ही आगे बढ़ चुका है क्योंकि पिछले 3 साल से जो पानी सरस्वती मै चल रहा है उसकी वजह से किसान बहुत ख़ुश है रिचार्जिंग हो रही है और अब की बार इस सीज़न में सरस्वती ने कम से कम तीन सौ क्वूसिक चल रहा है यह है हमारे लिए गर्व की बात है। धूमन सिंह ने कहा कि पहले सरस्वती की कपैसिटी सवा सौक्वूसिक की होती थी जो अब बढ़कर तीन सो हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें