फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: पुरानी रंजिश में किया हमला, तीन लोग हुए घायल

पुरानी रंजिश में बुधवार की रात कुबेर कॉलोनी में तलवारें चल गई। रात करीब आठ बजे टकराव में एक मां और उनके बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर अपनी कार और दो बाइकें छोड़कर मौके से भाग गए, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घायल राहुल ने बताया कि हमलावर हर्ष उसका पुराना दोस्त था। छह-सात महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों में तीखी कहासुनी हुई, जो थाने तक पहुंच गई। पंचायती सुलह के बाद दोनों अलग हो गए, लेकिन रंजिश की चिंगारी दिलों में सुलगती रही। बुधवार रात हर्ष ने अपनी मां और 10-15 साथियों के साथ राहुल के घर पर धावा बोल दिया। कार और तीन बाइकों पर सवार हमलावरों ने पहले राहुल की दादी की चारपाई में टक्कर मारी, फिर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। राहुल ने आरोप लगाते हुए बताया कि शोर सुनकर जब वह नीचे आया तो हर्ष और उसके साथियों ने तलवारों से उस पर हमला कर दिया। जवाब में राहुल ने पास पड़े ईंटों के ढेर से हमलावरों पर पथराव शुरू किया, जिसमें हर्ष और उसकी मां अंजली गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें