फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

धर्मनगरी में बजरंग बलि हनुमान जी जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहीं सुंदरकांड का तो कहीं हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। भक्तों पूरी तरह उत्साह से लबरेज हैं। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही कार्यक्रमों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। मुख्य आयोजन ब्रह्मसरोवर स्थित दक्षिमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर में किया गया, जहां बजरंग बलि स्वंय प्रकट हुए थे। यहां सुबह ही ध्वजारोहण किया गया तो इसके बाद श्रृंगार एवं वस्त्र धारण करवाए गए। सुबह 10 बजे सुंदरकांड का पाठ किया गया तो दोपहर 12 बजते ही हनुमान जी को 56 व्यंजन के भोग लगाए गए। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम को हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें