फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी 72 घंटे में मेरी पेरी मेडिकल संस्थान शाहाबाद को अपने अधीन लेगी

कमेटी मुख्यालय पर लिया गया फैसला, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को लिखा पत्र संवाद न्यूज़ एजेंसी कुरुक्षेत्र। शाहाबाद स्थित मीरी पीरी मेडिकल संस्थान सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर या तो हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी का सौंप दे या फिर 72 घंटे बाद हरियाणा कमेटी खुद संस्थान का संचालन संभाल लेगी। इसको लेकर हरियाणा कमेटी ने सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को पत्र भी लिख दिया है। आज हरियाणा कमेटी के कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यालय पर कार्यकारिणी ने यह फैसला किया। कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा ने की। उन्होंने बताया कि मेडिकल संस्थान के डॉक्टर व अन्य कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं और वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। ओपीडी सेवाएं तब पड़ी है और इस तरह से संस्थान को बर्बाद नहीं होने दिया जा सकता। अब हरियाणा कमेटी ने कार्यकारिणी के सहमति से यह फैसला लिया है। जिसके अनुसार शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर अगर खुद संचालन नहीं सौंपती तो हरियाणा कमेटी खुद संस्थान में जाकर संचालन संभाल लेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें