फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में रोड़ महासभा की चौधर का कल होगा फैसला, चुनाव की तैयारी पूरी

रोड़ महासभा की चौधर किसके हाथ होगी, यह फैसला कल रविवार को होगा। प्रधान सहित आठ पदाधिकारियों व 13 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा, जिसके लिए 73 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए नौ, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए दो, उपप्रधान के लिए छह, महासचिव के लिए पांच, सहसचिव के लिए तीन, प्रैस सचिव के दो पदों के लिए तीन व खंजाची के लिए दो उम्मीदवारों में टक्कर होगी। यहीं नहीं कार्यकारिणी के 13 सदस्यों के लिए 46 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी महाबीर सिंह की देखरेख में धर्मनगरी स्थित रोड़ धर्मशाला में होने वाले इन चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी के मुताबिक बैलेट पेपर के जरिए ही चुनाव कराया जाएगा। सुबह नौ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद गितनी और परिणाम घोषित किया जाएगा। पदाधिकारियों का चयन 300 डेलिगेट द्वारा किया जाएगा, जो करीब साढ़े 10 हजार मतदाताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जीत के लिए सभी के अपने-अपने दावे चुनाव के लिए पिछले कईं दिनों से सभी उम्मीदवार जी - तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो समाज के कल्याण व अनेक साकारात्मक कार्यों के लिए दावे भी किए जा रहे हैं। चुने गए डेलिगेट किसे महासभा की चौधर सौंपेंगे यह चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें