फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के नए थानेसर रेलवे स्टेशन पर झूमे सुभाष सुधा, ढोल की थाप पर परिवार के साथ किया नृत्य

संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा थानेसर रेलवे स्टेशन और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के लोकार्पण के बाद नए रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन के बाद पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ढोल की थाप पर खुद को नहीं रोक सके और परिवार के सदस्यों के साथ जमकर नृत्य किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं, समारोह में सांसद नवीन जिंदल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने नए थानेसर रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराई गई यात्री सुविधाओं, भवन, प्रतीक्षालय और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भी स्टेशन पर विकसित सुविधाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद जैसे ही स्टेशन परिसर में ढोल बजने शुरू हुए, माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। सुभाष सुधा ने ढोल की थाप पर पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। उनके साथ उनकी पत्नी, परिवार के सदस्य और मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी कदम से कदम मिलाए। कुछ देर के लिए पूरा स्टेशन परिसर जश्न के माहौल में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने इसे कुरुक्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उनका कहना था कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और आधुनिक रेलवे स्टेशन शुरू होने से शहर को लंबे समय से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोकार्पण के बाद स्टेशन परिसर में देर तक लोगों की आवाजाही और उत्सव का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें