फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्कूल में विद्यार्थियों को दिया जा रहा घुड़सवारी का प्रशिक्षण

गीता विद्यालय में बच्चों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और साहस बढ़ाने के लिए घुड़सवारी की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंगल और छात्रावास पालक एवं सदस्य जंग बहादुर सिंगला के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। जंग बहादुर सिंगला ने बताया कि बच्चों में अध्ययन के साथ-साथ अनुशासन, दृढ़ निश्चयता, भाईचारे की भावना और जीत-हार के संवेग से ऊपर उठकर अपना और समाज के उत्थान के लिए बलिष्ठ होना भी आवश्यक है। बुद्धि और ज्ञान विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होना चाहिए। इसी कारण विद्यालय परिसर में छात्रों को घुड़सवारी का प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया गया। इस खेल के साथ-साथ आगामी योजना में शूटिंग अकैडमी, लॉन टेनिस अकैडमी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा। 2025 -26 के सत्र से पहले ही यह सभी खेल इवेंट्स आरंभ हो जाएंगे। सत्र 2024 -25 में विद्यालय के छात्रों ने विद्या भारती अखिल भारतीय खेलों में एथलेटिक इवेंट, भारत्तोलन, फुटबॉल ,कबड्डी, खो खो जैसे खेलों में सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है और एसजीएफआई में भी तीन छात्रों का चयन हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें